स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ था।
स्मृति के पिता श्रीनिवास पेशे से केमिकल डिस्ट्रीब्यूटर थे, जबकि मां स्मिता गृहिणी थी।
मंधना की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन सांगली, महाराष्ट्र से ही की है। स्मृति ने चिंतामनराव कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बैचलर ऑफ कॉमर्स की पढ़ाई की।
स्मृति ने क्रिकेट का खेल अपने भाई श्रवण से सीखा। दो साल की उम्र में स्मृति ने बड़े भाई श्रवण को देखकर इस खेल के प्रति रुचि दिखाई थी।
स्मृति मंधाना ने 5 अप्रैल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। 17 साल की उम्र में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच खेला था।
विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ स्मृति ने 106 रन की तूफानी पारी खेली और भारतीय टीम फाइनल में पहुंची। लेकिन फाइनल में टीम जीत नहीं सकी।